राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन किया गया

गोंडा : सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0 जी0 कॉलेज गोण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मंदिर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के तत्वाधान में उपरहितन पुरवा एवं जानकी नगर में 7 दिवसीय शिविर के अन्तिम दिवस पर विशेष शिविर के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत जी एवं अतिथि ग्राम प्रधान जानकी नगर श्री शिव बहादुर पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर शुक्ला एवं योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे एवं करूणेश पटेल जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। एन0एस0एस0 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं सर्वप्रथम महाभारत की मार्मिक कथा, द्रौपदी चीर हरण विषय पर  अभिनय एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें खुशी, कशिश, कोमल, मिश्रा सिमरन शुक्ला ने प्रतिभाग किया। स्वरचित कविता मैं हिन्दुस्तान हूँ, निशा यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। काव्या तिवारी, प्रिया पटेल, आर्या तिवारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नारी शक्ति को दर्शाते हुये मरियम ने ताइक्वान्डों प्रस्तुत किया इसके बाद शिविर के सातों दिन की रिपोर्ट सविता मक्कड़ ने प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई में विशेष लीडर राधा मिश्रा, सुपर लीडर, पूर्णिमा शुक्ला, अनुशासन लीडर कशिश सिंह एवं खुशी जायसवाल ग्रुप लीडर निशा यादव श्रद्धा गंगवार, सविता मक्कड़, सिमरन शुक्ला को उनके अच्छे कार्यों के लिये ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया। सत्र् 2025-26 की एन0एस0एस0 द बेस्ट का ताज श्रद्धा गंगवार के सर पर सजा। एन0एस0एस0 के चारों गु्रप की सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधा मिश्रा ने किया। समस्त कार्यक्रम कार्यक्रमाधिकारी डा0 मौसमी सिंह एवं डा0 नीतू सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 आरती श्रीवास्तव व्यवस्थापिका डा0 आनन्दिता रजत भूतपूर्व एन0एस0एस0 कार्यक्रमाधिकारी डा0 नीलम छाबड़ा एवं रंजना बन्धु व एन0एस0 स्टाफ विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं दिनेश श्रीवास्तव एवं समस्त ज्ञानस्थली स्टाफ ने शिविर के सातों दिवस के कार्यां की सराहना करते हुये स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.