राष्ट्रीय सेवा योजना का तीसरे दिवस संपन्न
गोंडा : श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से चयनित गांव बंगरहवा,परेड सरकार, नेवलगंज,बनकटाचार्यगंज तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने डोर टू डोर जाकर ग्राम वासियों को आगामी पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेवकों ने ग्राम वासियों से मतदान प्रक्रिया से जुड़ी हुई प्रश्नावली से पूछा और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।भोजन के उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर बी पी सिंह,डीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर एवं विशिष्ट अतिथि डा हरीश शुक्ला,असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षा शास्त्र विभाग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह,डा चमन कौर,डा परवेज आलम,डा दिलीप शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मानव सेवा के लिए त्याग और समर्पण का गुण सीखना होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर में अनुशासन और मानव सेवा का गुण सीखने का अवसर मिलता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करना होगा। द्वितीय सत्र में आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से स्वयं सेविका प्रीति वर्मा को प्रथम, प्रिया तिवारी को द्वितीय, दृष्टि श्रीवास्तव एवं दीपिका को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन डा चमन कौर ने किया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.