योग्य व्यक्ति को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर किया सराहनीय कार्य :- अरविन्द श्रीवास्तव
गोण्डा : में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव को भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों बुद्धिजीवियों ने उनके आवास पहुँचकर बुके व माल्यार्पण कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ‘गप्पू भैया’ ने कहा कि यह सम्मान समारोह समाज की एकता, सहयोग और सम्मान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मठ, ईमानदार एवं योग्य व्यक्ति को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सराहनीय कार्य किया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी पंकज सिन्हा, अश्वनी श्रीवास्तव गुरु जी, हर्षवर्धन नेहरू, गगन श्रीवास्तव, उपवन कंवल , फातिमा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ब्रजेश श्रीवास्तव, हिन्दी प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, अरविन्द सहाय, विवेक श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सुशील ‘मामा’ सहित अन्य लोगों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। साथ में मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व सभासद पवन कुमार, अवधेश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.