एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के संयुक्त तत्वाधान में एक शान्तिपूर्ण जुलूस

गोण्डा :  को बार एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के संयुक्त तत्वाधान में एक शान्तिपूर्ण जुलूस बार एसोसिएशन गोण्डा के कलेक्ट्रेट परिसर से दीवानी परिसर में नारेबाजी करते हुये मा० जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा के कार्यालय पहुँचा और सभा में परिवर्तित हो गया। गोंडा से राजेश कुमार जायसवाल जुलूस का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी ने किया।

सभा को सम्बोधित करते हुये बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा अधिवक्ताओं पर विद्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराये गये मु०अ०सं०-256/2025, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा की वापसी जब तक नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व रंजिश के चलते हैरान व परेशान करने की नियत से दर्ज कराया गया है अकारण अधिवक्ताओं का सामाजिक, आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी जितनी निन्दा की जाये कम है।

शान्तिपूर्ण जुलूस के दौरान मुख्यालय के सभी अधिवक्तागण दिनांक- 28.03.2026 को पूर्ण रूप से सामूहिक अवकाश पर रहते हुये अपना विरोध प्रकट किया तथा मा० मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ तथा महामहिम राज्यपाल महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को दिया जिसमें यह मांग की गयी कि उक्त मु0अ0सं0-256/2025, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा को अविलम्ब वापस लिया जावे।

जुलूस में वरिष्ठतम उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीभगवान पाण्डेय, पूर्व अध्यक्षगण विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राम बुझारथ द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, राम करन मिश्र, मनोज कुमार मिश्रा, शिवम त्रिपाठी, शिशिर श्रीवास्तव, राम गोपाल पाठक, संतोषी लाल तिवारी, अशोक तिवारी, श्रीमती रजनी त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, उमेश प्रताप मिश्र, शुभम चौबे सत्यम, आदित्य तिवारी, अतुल कुमार दूबे, संजय कुमार सिंह, अनिल सिंह, आलोक कुमार पाण्डेय, रितेश यादव, सच्चिदानन्द मिश्रा, रहस्य बिहारी मिश्र, प्रकाश चन्द्र श्रीवासतव, विनय कुमार मिश्र, शिवम राय, छोटे बाबू अरूण कुमार दूबे, राकेश शर्मा, दीप नरायन श्रीवास्तव, डी०पी० ओझा, राजेश ओझा, सन्दीप तिवारी, आदि सैकडों अधिवक्तागण उपस्थित रहे|

रिपोर्टर : राजेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.