एसडीएस पब्लिक स्कूल पचपुती जगतापुर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण

गोंडा - एसडीएस पब्लिक स्कूल पचपुती जगतापुर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं छात्र एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले  सभी छात्र छात्राओ को शील्ड, मेडल व अन्य आकर्षण उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय में कक्षा वार बेहतर प्रदर्शन करके सर्वाधिक अंको के साथ परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राओ के माता/पिता एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक दीपक राय ने किया। मनकापुर-मसकनवा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मनकापुर तहसील मुख्यालय से कुछ ही पर स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओ का वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी कक्षा के वीरेश बहादुर पान्डेय,एलकेजी  कक्षा के अनमोल, कक्षा एक केअच्युत पान्डेय, कक्षा दो की रिमझिम गुप्ता, कक्षा तीन की अंशिका शुक्ला, कक्षा चार की आस्था शुक्ला, कक्षा पांच के संजय चौहान, कक्षा छः की मानसी यादव, कक्षा सात के हरिओम पान्डेय, कक्षा आठ की रूबी शर्मा को प्रथम स्थान मिला है। इन सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक सीपी सिंह व उनकी धर्म पत्नी मंजू सिंह ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। वही  कक्षा में द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ खेलकूद, वाद - विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र संजय चौहान  की मां को भी विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। वही विद्यालय में सबसे अधिक उपस्थित रहकर पढाई करने वाले छात्र हरिओम पान्डेय को विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा शुक्ला व प्रबंधक सीपी सिंह द्वारा बिशेष रूप से मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके विद्यालय परिवार दीपक राय, राहुल कुलदीप, दिव्याशी मिश्रा,  प्रियंका पान्डेय, अंकिता पान्डेय, सुधा पान्डेय, किरन पान्डेय, पिंकी दूबे, सोनाली, अनुराग सोनी, विजय गुप्ता के अलावा अभिभावक मनोज मिश्रा, दिलीप मिश्रा, वीरेन्द्र बहादुर पान्डेय, कुलदीप पान्डेय आदि तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
बाक्सः
विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अध्यपको का भी हुआ सम्मानः एसडीएस पब्लिक स्कूल पचपुती जगतापुर मनकापुर के अध्यापकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय के प्रबंधक चन्द्र प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी  मंजू सिंह ने सम्मानित किया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम संचालक एवं अध्यापक दीपक राय, वेस्ट टीचर आफ द एअर अध्यापक राहुल कुलदीप, स्कूल को सुंदर एवं कलात्मक बनाने वाली अध्यापिका दिव्यांशी मिश्रा व प्रधानाचार्या निशा शुक्ला को भी   सम्मानित किया गया।
 

रिपोर्टर - बी.के.ओझा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.