केक काट कर धूमधाम से मनाया गया बालाजी का जन्मोत्सव

गोन्डा - शहर में जगह-जगह पर गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रानी बाजार स्थित पुरानी गल्ला मंडी में श्री बालाजी सेवक परिवार द्वारा द्वितीय वर्ष  गुरुवार को सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक विशाल श्रीवास्तव ,बंटी राज आदि भजन गायकों ने बालाजी के भजनों की हाजिरी लगाई। कार्यक्रम स्थल पर श्री बालाजी के दरबार के समक्ष भक्तों ने केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। उसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया और विशाल भंडारे में पुरुष एवं महिला भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आर एस एस के विभाग प्रचारक,जिला प्रचारक एवं नगर प्रचारक बालाजी के जन्मोत्सव पर शामिल हुए। दरबार में बाला जी की ज्योति पर पल्लू महंत मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल,पंकज अग्रवाल एडवोकेट,अमित सोमानी,विजय सोमानी,दिवाकर सोमानी,रोहित सोमानी,प्रवीण सिंघल,श्याम गोयल,अमित बंसल,श्याम पटवा,रंजीत पटवा,विष्णु मौर्य,भावना सोमानी,सीमा सोमानी ,नीलम जैन,नीतू गर्ग,किरन बंसल, सुप्रिया सिंघल, प्रेमलता सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रही।
उधर मालवीय नगर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सांयकाल 6 बजे केक काटकर हनुमान जी का जन्मोत्सव  धूमधाम से मनाया गया। और फिर बाबा को भोग लगाकर विशाल भंडारा शुरू हुआ। गर्वित रस्तोगी और शिवांश कसौधन ने बच्चे के रूप में हनुमान जी बनकर केक काटा।कार्यक्रम के दौरान आयोजक सुनील कुमार रस्तोगी,शानू कसौधन,अजय कसौधन,गौरव रस्तोगी,प्रतीक टंडन,गौरव गुप्ता,सोमनाथ रस्तोगी,अनुराग शर्मा,शुभम कसौधन सहित भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पर हनुमान मंदिर में धूमधाम से बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें सांयकाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया उसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान श्याम केडिया,विनय अग्रवाल,अमित गर्ग,आशू सिंघल, आशीष शर्मा,गोकुल चंद शर्मा,परमानंद शर्मा,दौलत शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री बालाजी का भी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ और उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ इस दौरान सुरेश भावसिंहका,सुशील पचेरिया,गोविंद जालूका, मीना अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवक परिवार समिति,दयानंद द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम गोनार्द् लान पर गुरुवार को सांयकाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक रोहित शर्मा दीपक,गितेश प्रकाश और सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य भजन गायक भजनों की हाजिरी लगाई। इस दौरान प्रेम गोयल,अमरनाथ मोदनवाल,रजत गुप्ता सहित अन्य लोग रहे।

रिपोर्टर -  राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.