थाना एएचटी द्वारा भिक्षावृत्ति उन्मूलन/बाल संरक्षण अभियान के अंतर्गत चलाया गया सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान

गोंडा : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन/बाल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदया के नेतृत्व में थाना ए0एच0टी0 गोण्डा के प्रभारी निरीक्षक लाल बिहारी मय टीम, अपराजिता सामाजिक समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रोडवेज गोण्डा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन, बाल श्रम मुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही शहर में संचालित होटलों, ब्यूटी पार्लरों, मसाज सेंटरों एवं स्पा सेंटरों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक/अवैध गतिविधि प्रकाश में नहीं आई। संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.