थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत हुए ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण

गोंडा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-232/2026, धारा 87 बीएनएस व बढोत्तरी 103(1), 238 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ कुम्हार नि0 चौगाई थाना काराकाट (गोड़ारी)जिला रोहतास (बिहार) को रेलवे स्टेशन गोण्डा से सोनी गुमटी को जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया ।
 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 30.03.2026 को थाना को0 देहात पर वादी अशोक कुमार पुत्र रामनरेश नि0 भीटी भदवल थाना को० देहात गोण्डा ने सूचना दी कि उनकी लड़की शीला उम्र करीब 25 वर्ष दिनांक 29.03.2026 को दोपहर में खेत पर गयी थी, जो अब तक वापस नहीं आयी है काफी तलाश की गयी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 02.04.2026 को थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भदावल में एक गन्ने के खेत में एक युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, जिस पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, शव की शिनाख्त कराई गई तो वादी अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि यह शव उनकी बेटी शीला का है । शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस एसओजी/सर्विलांस सहित 04 पुलिस टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे । 
इसी क्रम में आज दिनांक 04.04.2026 को थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये हत्याभियुक्त अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ कुम्हार नि0 चौगाई थाना काराकाट (गोड़ारी)जिला रोहतास (बिहार) को रेलवे स्टेशन गोण्डा से सोनी गुमटी को जाने वाली रोड पर से  गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
 
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अरुण ने बताया कि उसकी शीला (मृतका) से वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी , दोनों रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे, तभी से दोनों सम्पर्क में थे और वे कई बार मिल भी चुके थे । वह उससे प्यार करता था और सहयोग के रूप में शीला (मृतका) को उसने कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये नगद व ऑनलाइन माध्यम से दे चुका था । दिनांक 09.03.2026 को आखिरी बार उसने ऑनलाइन माध्यम से 11 हजार रुपये शीला (मृतका) को भेजे थे । इसके बाद भी शीला (मृतका) द्वारा बार - बार पैसे की मांग करते हुए उस पर दबाव बनाया जा रहा था । इसके अलावा आरोपी को शक था कि मृतका किसी अन्य लड़के से भी बातचीत करती है और उसको धोखा दे रही है, जिस कारण से उसका मृतका से मनमुटाव हो गया था । जिससे क्षुब्ध होकर उसने शीला (मृतका) को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और आरोपी, शीला (मृतका) से मिलने गोण्डा आया । दिनांक 29.03.2026 को उसने मृतका को विश्वास में लेकर ग्राम भदवल के पास स्थित एक गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुलाया और रील बनाने का बहाना बनाते हुए उसके दोनो हाथ पीछे करके रस्सी से बाँध दिये और चाकू से मृतका के गले पर वार करके योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी और चाकू ले जाकर च्यवन मुनि आश्रम के पास झाड़ियों में छिपा दिया और उसके बाद वह मौके से फरार हो गया ।
 
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ कुम्हार नि0 चौगाई थाना काराकाट (गोड़ारी) जिला रोहतास, (बिहार प्रान्त) ।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-232/2026, धारा 87 बीएनएस व बढोत्तरी 103(1), 238 बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 
बरामदगी- 
01. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू ।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
2. उ0नि0 गौरव सिंह तोमर प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम
3. उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह चौकी प्रभारी सालपुर
4. उ0नि0 विजय बहादुर यादव
5. उ0नि0 आनंद उपाध्याय
6. उ0नि0 अक्षय कुमार चौधरी
7. उ0नि0 शैलेंद्र यादव
8. हे0कां0 संतोष प्रसाद
9. कां0 जागेश्वर गौड़ 
10. कां0 संजय कुमार
11. कां0 मनोज यादव
12. कां0 कलीम अली
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.