किस्मत वालो को मिलता है श्याम तेरा दरबार

गोंडा - शहर के  गोनार्द बाई मेल्टिंग मोमेंट्स द्वारा आयोजित श्री श्याम प्रभु संकीर्तन का आयोजन गोनार्द लांन में आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायक इंदौर से सावन नागदा और स्थानीय भजन गायिका बंकू सिस्टर्स बाबा श्याम का गुणगान किया। सर्वप्रथम भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से  स्थानीय भजन गायक पुनीत बंसल ,गोकुल शर्मा और परमानंद शर्मा ने भजनों की हाजिरी लगाई। उसके बाद इंदौर से आए सावन नागदा ने भजनों की हाजिरी लगाई उन्होंने गाया ,तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जायें .... खाटू बुला रहा है ये कृपा नहीं है तो क्या है ...आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ़ के... मेरे दुख के दिनों में मेरा श्याम आता है...हाथों में ले के निशान चंला रे, मैं तो अपने बाबा के धाम चला ले आदि भजनों की हाजिरी लगाई। फिर उसके बाद स्थानीय सुप्रसिद्धभजन गायिका बंकू सिस्टर्स जोड़ी ने भजनों की धमाल किया उन्होंने गाया 

काहे न इतराऊँ मैं मुझे खाटू मिला है,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, 
भर दे रे श्याम झोली भर दे,न बेहलाओ बातों में,मेरा कान पकड़ कर के मुझे डाँट लगा देना अब तक तो निभाया है आगे भी निभा लेना, रोती हुई आखों को मेरे श्याम हँसते हैं जब कोई नहीं आता मेरे श्याम ही आते है ,किस्मत वालो को मिलता है श्याम तेरा दरबार,हारा हु बाबा,मुझे तुझ पर भरोसा है ...साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो कौन मिलेगा... आज भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। कार्यक्रम में  म्यूजिक में अंकित शर्मा मैजिशियन ग्रुप रहा। कीर्तन के प्रांगण में बाबा खाटू श्याम की ज्योति पर श्याम मंदिर के प्रबंधक गोविंद जालूका मौजूद रहे। भर्जन कीर्तन के दौरान राजू सिंधी,दिनेश सिंधी,ओमी सिंधी,रॉबिन सिंधी,रिशु सिंधी,चंदन रस्तोगी,संदीप मेहरोत्रा,प्रेम गोयल,सुरेश भाव सिंहका,अंकित लवी,रेनू सिंधी,साक्षी सिंधी, पूजा सिंधी,रूमा सिंधी,रजनी सिंधी,तारा सिंधी,प्रांशी रस्तोगी,रूपिका लोहिया,गरिमा मेहरोत्रा,स्नेहा अग्रवाल,छवि सिंघल,पूजा आर्या सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.