नेशनल पब्लिक स्कूल बरियार पुरवा बड़गांव गोण्डा का प्रगति पत्र वितरण समारोह संपन्न

गोंडा : गोंडा के नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल बरियार पुरवा बड़गांव गोण्डा में आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 विद्यालय के प्रबंधक एसपी गुप्ता, प्रदेश संयोजक, उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन जनपद गोण्डा की अध्यक्षता में प्रगति पत्र वितरण समारोह व खेलकूद प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रगति पत्र वितरण समारोह नगर सभासद अरविंद सोनी उर्फ बबलू सोनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है।जो इसे जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा और ज्ञान भण्डार अर्जित करेगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक एसपी गुप्ता नगर सभासद अरविंद सोनी द्वारा विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व,तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक में भावना गुप्ता प्रथम स्थान, उन्नति मिश्रा द्वितीय स्थान, विधान ने तृतीय स्थान, कक्षा 2 में मान्या को प्रथम स्थान, रिद्धि को द्वितीय स्थान,कु खुशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कक्षा 3 में पल्लवी साहू ने प्रथम स्थान, एलिशबा ने द्वितीय स्थान खुशी ने तृतीय स्थान, प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 4 में शगुन विश्वकर्मा को प्रथम स्थान, रुद्र गुप्ता को द्वितीय स्थान, सिद्धि शर्मा को तृतीय स्थान, तथा कक्षा 5 में संजना विश्वकर्मा को प्रथम स्थान, तानिया वर्मा को द्वितीय स्थान, माही सोनी को तृतीय स्थान, कक्षा 6 में अनिका सोनी को प्रथम, नंदनी को द्वितीय स्थान, आराध्या मिश्रा को तृतीय स्थान, कक्षा 7 में श्रद्धा गुप्ता को प्रथम स्थान, अनन्या को द्वितीय स्थान, आफिया आजाद को तृतीय स्थान, प्राप्त हुआ। कक्षा 8 में अल्तमश को प्रथम,उर्वशी गुप्ता को द्वितीय स्थान, साक्षी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में पूर्व में आयोजित 200 मीटर खेलकूद प्रतियोगिता में नीरज सोनकर को प्रथम स्थान, संदीप कुमार को द्वितीय स्थान, महावीर गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में तमाम अभिभावकों की उपस्थिति सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार प्रकट किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना सिंह काजल गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल,कुमुद सिंह,सुनीता टंडन, पवन श्रीवास्तव, दीपक मंडल, श्याम जी तिवारी,अजय गुप्ता, अमित वर्मा, कुमारी निधि, लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अध्यापक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.