शास्त्री डिग्री कॉलेज मे कीट प्रबंधन पर संपन्न हुआ वैज्ञानिक व्याख्यान
गोंडा : भारत देश में प्रतिवर्ष हानिकारक कीटों के कारण 30% कृषि उत्पादन घट जाता है जो खाद्य सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है ,कीट प्रबंधन करके कृषि उत्पादन की गुणवत्ता कई गुना बढ़ाई जा सकती है उक्त बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान विभाग , कृषि संकाय एवं आई कयू ए सी के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर आर के पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित वैज्ञानिक व्याख्यान के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बीएसएन पीजी कॉलेज लखनऊ के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर अशोक कुमार ने कही l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया l प्रो शर्मा ने कीट प्रबंधन को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा आज विभिन्न स्रोतों से हमारे खाद्य श्रृंखला में हानिकारक रासायनिक पहुंच रहे हैं जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है इसलिए इन्सेक्ट पेस्ट मैनेजमेंट के लिए रसायन का प्रयोग न करके कीट प्रबंधन के अन्य विकल्पों की ओर बढ़ना होगा और इसके लिए किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम कराया जाना चाहिए l सफल मंच संचालन कृषि विभाग के शिक्षक डॉक्टर करूनेश दुबे ने किया वहीं डॉ शिशिर त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया l कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, आनंद चतुर्वेदी, अमित दुबे एवं मानसी पांडे का सहयोग सराहनीय रहा l
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.