सिटी मोंटसरी इंटर कॉलेज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

गोंडा - सिटी माण्टेसरी इंटर कॉलेज सिविल लाइन में वार्षिकोत्सव मंजुल का आयोजन किया गया, जिसमें बालीवुड के लेखक, अभिनेता श्री जीशान कादरी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, जिनके कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में अभिभावकों से अपील की, आप अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उसकी रूचि के हिसाब से उसको प्रेरित करें। विद्यालय के प्रबन्धक शाश्वत जोशी से बात करने पर बताया कि विद्यालय गोंडा जनपद में विगत 40 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रहा है ये विद्यालय अभी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० से संचालित हो रहा था लेकिन अभी समय की मांग और गोंडा की जरूरत को देखते हुए इसे सी०बी०एस०ई० द्वारा सम्बद्ध कराया जा रहा है जोकि छात्र हित में है। अब विद्यालय में अन्य शैक्षिक व प्रशिक्षण सम्बन्धी उच्च गुणवत्तापरक गतिविधियों को जोड़ा जायेगा। साथ ही साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे कलाकारों द्वारा एक बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये जो लोगों के दिलों में समा गये। उक्त अवसर पर विद्यालय की  ट्रस्टी प्रवृत्ति जोशी, रश्मि जोशी, अध्यक्ष आशीष मिश्रा, ब्लाक प्रमुख झंझरी,जावेद सईद, जीशान हैदर ,प्रधानाचार्य ए०के० मिश्रा, एस०पी० पाठक, एम० एस० जोशी, एम०एन० शुक्ला, अनिल सिंह, सुधीर तिवारी, मनीषा, नाहिद, वैष्णवी, पल्लवी, विवेक , इंद्र भूषण,आदि समस्त शिक्षक अन्य शाखाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षक व अभिभावक एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री सुनील पांडे, पूर्व अध्यक्ष राम बुझारत द्विवेदी, एवं पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, राजेश कुमार जायसवाल पत्रकार, आरसी पांडे, सूरज सिंह, जगत अग्रवाल,अतीक अहमद व्यापार मंडल के मंत्री , एस०एन० चतुर्वेदी पूर्व प्रधानाचार्य थॉमसन इंटर कॉलेज,आदि  लोगों की गरिमामयी  उपस्थित रही ।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.