पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतरत्न बाबासाहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गयी
गोंडा : भारतरत्न बाबासाहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय समाज को न्याय, समानता और बंधुता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और सद्भावना बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समाज के वंचित, शोषित एवं पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि समरस समाज की सुदृढ़ नींव भी रखी।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, गोण्डा श्री अजीत कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, गोण्डा श्री राधेश्याम राय द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर भारतरत्न बाबासाहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.