शतरंज संघ की बैठक श्री मुनीर अहमद के निवास स्थान पर आयोजित की गयी

गोंडा : गोंडा जिला शतरंज संघ की बैठक दिन रविवार को श्री मुनीर अहमद के निवास स्थान पर आयोजित किया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि 18/04/2026व 19/05/2026 दिन शनिवार और रविवार को गोण्डा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चतुर्थ विश्वजीत ओपन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एम्स इण्टर कालेज महारानी गंज घोसियाना बड़गांव   गोण्डा में किया जायेगा। प्रतियोगिता 2 वर्गों में सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग (18 वर्ष से कम आयु ) में आयोजित होगी। सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1100₹व शील्ड द्वितीय पुरस्कार 700रू व शील्ड तृतीय पुरस्कार 500रू व शील्ड। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 700रू व शील्ड द्वितीय पुरस्कार 500रू व शील्ड, तृतीय पुरस्कार 300रू व शील्ड दिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अजय कुमार श्रीवास्तव (लक्ष्मी श्नारायण टेंडर्स निकट पाण्डेय तालाब गोण्डा मो नम्बर 9565415142) पर सम्पर्क कर सकते हैं । बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी मसूद अहमद, वियोगी पंकज, कृष्ण कुमार मिश्र, मुनीर अहमद,अम्बे कुमार, मयंक अग्रवाल,मारूफ अहमद सिद्दीकी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता उपस्थिति थे। बैठक की अध्यक्षताव मसूद अहमद और संचालन आशुतोष द्विवेदी गुंजन ने किया। उपरोक्त जानकारी शतरंज संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी गुंजन ने दी

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.