राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संपन्न
गोंडा : सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0जी0 कालेज गोण्डा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुये। सर्वप्रथम महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं मानव श्रृंखला बनाकर हम होंगे कामयाब गीत प्रस्तुत करते हुये नारी शक्ति पर नारे लगाये। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने नारी शक्ति पदयात्रा निकालते हुये नारी शसक्तिकरण पर नारे लगाये तथा लोगों को नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की लगभग 400 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रमाधिकारी डा0 मौसमी सिंह एवं डा0 नीतू सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा0 आनन्दिता रजत श्रीमती रंजना बन्धु, डा0 नीलम छाबड़ा, डा0 हरप्रीत कौर, डा0 सीमा श्रीवास्तव, डा0 आशु त्रिपाठी, डा0 साधना गुप्ता, डा0 रश्मि द्विवेदी, डा0 अमिता श्रीवास्तव, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, कंचनलता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, अनु उपाध्याय, प्रिंयका त्रिपाठी, डा0 कुमकुम सिंह, सुषमा सिंह, डा0 विमला पाण्डेय, किरन पाण्डेय, जया त्रिपाठी, हिमांशी शुक्ला, मोनिका श्रीवास्तव, मानवेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, सुबेन्दु वर्मा, अरविन्द कुमार पाठक, मंगली राम, विजय प्रकाश, मनोज सोनी, दिनेश मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.