श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आयोजित हुआ लोकगीत कार्यक्रम
गोंडा : उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मिशन शक्ति इकाई के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना महिलाओं की भूमिका विषय पर लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रचार प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संयोजक डॉक्टर रेखा शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर स्मृति शिशिर ने किया। उक्त अवसर पर प्रियांशी सिंह, वर्षा, सौम्या पांडे, दिव्यांशी उपाध्याय एवं रंजिता यादव ने मधुर एवं सुरीली आवाज में लोकगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में डॉक्टर संजय कुमार, कृष्णमोहन त्रिपाठी, ड्रिंकल यादव एवं अमित दूबे का सहयोग सराहनीय रहा।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.