नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कॉलेज में नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित
गोंडा : उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के तीनों परिसर की दीवारों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा शर्मा , डॉ परवेज आलम द्वारा आयोजित किया गया । वही नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता डॉ पल्लवी, डॉ मनीषा पाल, डॉ रचना श्रीवास्तव एवं डॉ नीतू सक्सेना के कुशल संयोजकत्व में संपन्न हुई।
दीवार हस्ताक्षर कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना हस्ताक्षर करते हुए नारी सशक्तिकरण का बिगुल बजाया l छात्राओं ने संदेश देते हुए लिखा "सशक्त नारी, सशक्त देश," " भारत के विकास में सुनिश्चित हो नारी की भागीदारी" " देश की शक्ति, नारी शक्ति "जैसे स्लोगन लिखते हुए महिला सशक्तिकरण का हस्ताक्षर बनने का संकल्प लिया l कार्यक्रम में प्रो संदीप श्रीवास्तव , डॉ नीरज , डॉ पल्लवी, डॉ प्रतिभा, डॉ संजय कुमार, डॉ स्मिता सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी ,ड्रिंकल यादव एवं अमित दुबे का सहयोग सराहनीय रहा l
वही नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अग्रिमा श्रीवास्तव एंड टीम, द्वितीय स्थान अंशिका कुमारी एंड टीम तथा तृतीय स्थान शिवानी कुमारी के ग्रुप को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल डॉ रेखा शर्मा एवं मिस पूजा यादव रही। वही दूसरी तरफ पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का चौधरी बी ए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान प्रियंका सोनी बी ए चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय स्थान कुलसुम बानो बी ए चतुर्थ सेमेस्टर तथा श्रद्धा मिश्रा बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सैन्य विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र शुक्ल, डॉ अमित कुमार शुक्ल एवं फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रभारी डॉ अरुण कुमार वर्मा जी रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.