अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मनरेगा श्रमिकों का सम्मान, ग्राम पंचायतों में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
गोंडा : गोंडा के कर्नलगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनसमस्याओं को सुना एवं उसके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कर्नलगंज निवासिनी रेखा रानी ने आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति की सर्पदंश से मृत्यु के बाद उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला। साथ ही बताया कि लेखपाल द्वारा जानबूझकर योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम को निर्देश दिया कि तीन दिन के भीतर जांच कर पीड़िता को लाभ दिलाया जाए एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
कटरा बाजार निवासी पंकज कुमार वर्मा ने घर के सामने लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के लंबे समय से खराब होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने बीडीओ कटरा बाजार को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर तत्काल हैंडपंप चालू कराया जाए और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
वहीं हलधरमऊ निवासी राजेश कुमार ने अपनी चार बीघा जमीन के अंश निर्धारण में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सभी बैनामा दस्तावेज देने के बावजूद हल्का लेखपाल द्वारा अब तक सही अंश निर्धारण नहीं किया गया है। इस पर आयुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिया कि मामले की तुरंत जांच कराकर सही अंश निर्धारण सुनिश्चित किया जाए।
आयुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस से संबंधित रजिस्टर में दर्ज विवरण अधूरा पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि सभी विवरण एक सप्ताह के भीतर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही एसडीएम से कहा कि जो लेखपाल, सचिव या अन्य कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी करें, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
श्रावस्ती में 8 मई को ‘संध्या संवाद कार्यक्रम’, जनसुनवाई से लाभ वितरण तक आयोजन
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में 8 मई को जनपद श्रावस्ती में ‘संध्या संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत दिनभर आमजन की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों के निरीक्षण और योजनाओं के लाभ वितरण की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई होगी, जबकि 12 से 1 बजे तक कर्मचारियों, पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। दोपहर 2 से 4 बजे तक निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच और स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। शाम 5 से 7 बजे तक चयनित ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त कर प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.