अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मनरेगा श्रमिकों का सम्मान, ग्राम पंचायतों में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

गोंडा : गोंडा के अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा श्रम विभाग के तत्वाधान में श्रमिकों के साथ जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में  अध्यनरत तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मनरेगा श्रमिकों को फूल-माला पहनाकर, अंग वस्त्र भेंट कर तथा मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति में श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उनके परिश्रम और समर्पण की प्रशंसा की गई। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा श्रमिक ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही गांवों में आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है। सड़कों, तालाबों, जल संरक्षण एवं अन्य विकास कार्यों में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अधिकारियों ने श्रमिकों से अपील की कि वे अपने कार्यों को पूरी निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न करें, जिससे जनपद के विकास को और गति मिल सके।

यह आयोजन श्रमिकों के सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रमों में श्रमिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह ने श्रमिकों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा अनुभव वर्मा, सहायक श्रमायुक्त गोण्डा मोहम्मद अब्बास, उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गोण्डा श्री बाबूराम यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रधान सहायक योगेश सिंह, विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ श्रम विभाग एवं श्रमिकगण सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.