जिलाधिकारी महोदय गोण्डा को ज्ञापन दिया गया
गोण्डा-बार एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के संयुक्त तत्वाधान में एक शान्तिपूर्ण जुलूस वार एसोसिएशन गोण्डा के कलेक्ट्रेट परिसर से कमिश्नरी परिसर में नारेबाजी करते हुये दीवानी कचेहरी के परिसर में जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को ज्ञापन दिया गया।
जुलूस का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी ने किया।
गोंडा से राजेश कुमार जायसवाल
सभा को सम्बोधित करते हुये बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा अधिवक्ताओं पर विद्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराये गये मु०अ०सं०-256/2025, थाना-कोतवाली नगर, गोण्डा की वापसी जब तक नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा।
बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व रंजिश के चलते हैरान व परेशान करने की नियत से दर्ज कराया गया है अकारण अधिवक्ताओं का सामाजिक, आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी जितनी निन्दा की जाये कम है।
शान्तिपूर्ण जुलूस के दौरान मुख्यालय के सभी अधिवक्तागण दिनांक 02.05.2026 को पूर्ण रूप से सामूहिक अवकाश पर रहते हुये अपना विरोध प्रकट किया तथा मा० मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ तथा महामहिम राज्यपाल महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को दिया जिसमें यह मांग की गयी कि उक्त मु0अ0सं0-256/2025, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा को अविलम्ब वापस लिया जावे।
जुलूस में वरिष्ठतम उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, राम बुझारथ द्विवेदी, संगम लाल सिंह, मनोज कुमार मिश्र, सन्त बक्श मिश्र, दीनानाथ उपाध्याय, मृत्युन्जय शुक्ल, मो० जकी, अजेय विक्रम सिंह, अनुभव उपाध्याय, जीतेश भट्ट, आलोक कुमार पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, मनोज कुमार पाण्डेय, संजय कुमार सिह, अमित मिश्रा देवेन्द्र सिंह प्रदीप मिश्र, अनिल कुमार सिंह, रामफेर प्रजापति आदि सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.