पीठ्ठू बैग, 6900 नगद व पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट की) बरामद
गोंडा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0-238/2026 धारा- 309(4), 351(3), 352, 317(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 01 शातिर लुटेरा 1. बृजेश शुक्ला पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार समेत कुल 03 अभियुक्तों 02. अमर शुक्ला उर्फ नन्के, 03. बाबूराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये सोने व चांदी के आभूषण, ₹6900 नगद, लूट का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन, वादी का आर्मी कलर का बैग (जिसमें वादी का आधार कार्ड), तथा एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा(315 बोर), 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
थाना को0 कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत राजन सोनी पुत्र सीताराम सोनी निवासी सदर बाजार द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 28/04/2026 को समय करीब प्रातः 09:00 बजे वह अपने घर से बाइक पैशन प्रो से पिट्ठू बैग लेकर अपनी दुकान, सम्मयस्थान चौराहा नारायणपुर माझा जा रहा था। रास्ते में खाटू श्याम मंदिर के मोड़ के आगे पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे असलहा दिखाकर रोक लिया तथा उसके पास मौजूद बैग, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद धनराशि थी, छीनकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण के संबंध में तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज पर मु0अ0सं0 238/26, धारा 309(4), 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित कुल 05 टीमों का गठन किया गया था उक्त टीमों द्वारा घटना स्थल के लगभग 75 किलोमीटर के दायरे में करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई । जांच के दौरान प्राप्त मैनुअल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया गया ।
दिनांक 04.05.2026 की देर रात्रि को थाना कर्नलगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम घटना के सफल अनावरण के क्रम में क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि खाटू श्याम मन्दिर मोड़ के पास लूट की घटना कारित करने वाले शातिर बदमाश नरायणपुर मांझा क्रासिंग से पहले खड़े हैं । पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश 1. बृजेश शुक्ला पुत्र काशीनाथ शुक्ला के पैर में गोली लगी । इसी दौरान उसके 01 अन्य साथी अभियुक्त 2. अमर शुक्ला उर्फ नन्के पुत्र रामसुहावन द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा तत्परता से घेराबन्दी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त बृजेश शुक्ला को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया । जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोण्डा मे घायल अभियुक्त को भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये आभूषण सफेद धातु ( पायल, बिछिया, चैन, ब्रेसलेट ), पीली धातु (ओम लॉकेट, नथिया, कील ), ₹5200 नगद, लूट का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन, वादी का आर्मी कलर का बैग (जिसमें वादी का आधार कार्ड), तथा एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा(315 बोर), 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया ।
थाना कर्नलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलासं टीम द्वारा उक्त गिरोह के एक अन्य वांछित सदस्य बाबूराम पुत्र रामबहादुर को गोण्डा -लखनऊ मार्ग के मण्डी मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का रू0 1700/- बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के सफल अनावरण व लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/माल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर लूट की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। तथा घटना से पहले इनके सहयोगीयों द्वारा स्थानों और व्यक्तियों की रेकी करते है। दिनांक 28.04.2026 को इन्होंने एक व्यक्ति को, जो अपनी मोटरसाइकिल से पिट्ठू बैग लेकर नारायणपुर माझा जा रहा था,खाटू श्याम मंदिर के पास पुलिया के आगे रोक लिया। असलहा दिखाकर उसका बैग, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण व नकद पैसा था, छीनकर फरार हो गए थे। तथा इसी गिरोह के सदस्यों द्वारा दिनांक 13.04.2026 को जनपद बहराइच के थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत एक सर्राफा व्यापारी से लूटी की घटना कारित की गई थी।
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.