मंडल प्रवासी ने बेलसर मंडल में किया प्रवास

गोंडा : भारतीय जनता पार्टी के बेलसर मंडल प्रवासी दीपक अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष राकेश भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह तथा जिला कार्य समिति के सदस्य संतोष सिंह आदि के साथ बेलसर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर जाकर संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला महामंत्री ओम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह के आवास पर जाकर बेलसर की संगठन संरचना पर विशेष चर्चा की। इस दौरान पूर्व महामंत्री अजीत सिंह ने पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान बेलसर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों — परसदा, लौवाटेपरा, भिखारीपुरकला, देवरदा, आदमपुर, बड़सडा, विजयनगर, डिडिसिया कला, सिसई आदि — पर जाकर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर बल दिया। 

परसदा एवं बड़सडा आदि स्थानों पर संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आप सभी कार्यकर्ता बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुख का चयन सावधानीपूर्वक करें। इन सभी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव 2027 को सफल बनाना है। 
पूर्व जिला महामंत्री अजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुख के चयन में सभी वर्गों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को समावेशित किया जाए। इस अवसर पर विक्की कनौजिया, संतोष दुबे, विजय दुबे, तिलकराम मौर्य, शैलेंद्र सिंह, प्रभात, विजय प्रताप सिंह, विवेक कुमार, शिवकुमार यादव, राधा मोहन पांडे, सत्य राम सिंह, मनोज पासवान, शिव कुमार, अंजनी कुमार ओझा, रक्षा राम भारती, आलोक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.