रिजर्व पुलिस लाइन जनपद गोंडा का मिला ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र
गोंडा : जनपद गोंडा की रिजर्व पुलिस लाइन को उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली, अनुशासन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं गुणवत्ता मानकों के सफल अनुपालन हेतु ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण को पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा उक्त प्रमाण पत्र भेंट कर रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा की उपलब्धि से अवगत कराया गया। रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा को प्राप्त यह प्रमाण पत्र आधुनिक कार्यप्रणाली, बेहतर प्रबंधन प्रणाली, प्रशिक्षण गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के निरंतर सुधार का प्रतीक है। इस उपलब्धि से जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारर्थी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह की प्रेरणा व वामा सारर्थी अध्यक्षा गोण्डा डा0 तन्वी जायसवाल की देखरेख में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, मानसिक सुदृढ़ता एवं बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए गोण्डा पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में ---
आधुनिक लाइब्रेरी
अत्याधुनिक जिम
आदर्श बैरक
आदर्श मेस
वातानुकूलित क्रेच/शिशु गृह
पुलिस कैफे (FSSAI प्रमाणित)
बहुउद्देशीय हॉल
चिल्ड्रेन पार्क/ओपन जिम
क्रेच/शिशु गृह
फ्लड लाइट युक्त क्रिकेट/फुटबाल ग्राउण्ड
इत्यादि आधुनिक सुविधाओं का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक गोंडा ने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस लाइन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना को दिया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.