श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
गोंडा : श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय में आई क्यू ए सी , उन्नत भारत अभियान व मेरा युवा भारत एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विभागाध्यक्ष ,जंतु विज्ञान विभाग प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा ने कहीं उन्होंने यह भी कहा प्रद्योगिकी हर एक क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने में प्रौद्योगिकी मील का पत्थर साबित होगा l मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष / समन्वयक उन्नत भारत अभियान / जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब डॉ रेखा शर्मा ने जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों की विस्तृत चर्चा करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के नवाचार को मानवता की सेवा के लिए किया गया सबसे बड़ा प्रयास बताया वही मेरा युवा भारत के समन्वयक विनय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला l मेरा युवा भारत के सहयोगी कुंवर रामायण सिंह ने देश के विकास में प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला l धन्यवाद ज्ञापन कृषि संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर स्मिता सिंह ने किया l
उक्त अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जैव प्रौद्योगिकी पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया l मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनूपा यादव एवं सौम्या ने प्राप्त किया वहीं द्वितीय पुरस्कार एहसास पांडे महिमा सिंह ने प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान आंचल तिवारी को प्राप्त हुआ जबकि सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में आदित्य मिश्रा, निशा जयसवाल एवं मनोज कुमार सफल रहे l सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही नगद धनराशि भी प्रदान किया गया उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण अभ्युदय सेवा समिति के सचिव अयोध्या प्रसाद मिश्रा एवं सारिका तिवारी विशिष्ट अतिथि रही जबकि वक्ता डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आनंद चतुर्वेदी, विंध्य साहू, मानसी पांडे ने भी उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया l कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की ।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.