गांव में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर करेगा उन्नत भारत अभियान-प्रोफेसर जितेंद्र सिंह

गोंडा : उक्त जानकारी देते हुए श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने कहा उन्नत भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण निवासियों और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच संबंध स्थापित करना है जिससे  ग्रामीण क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर देश के विकास के लिए सकारात्मक कार्य किया जाए और ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत  समस्याओं का वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया जा सके और  हमारा  डिग्री कॉलेज जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास की पहल उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत  करने के  लिए  संकल्पित है l प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार डॉ रेखा शर्मा प्रभारी ,उन्नत भारत अभियान के मार्गदर्शन में विज्ञान की  उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों द्वारा बिछलेपुरवा  एवं  तनिहन पुरवा में जल परीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक किया  गया l डॉ रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा उच्च शिक्षण संस्थान के ज्ञान, तकनीकी क्षमता और संसाधनों का उपयोग करके हम ग्रामीण क्षेत्र के विकास में परिवर्तनकारी बदलाव लाना चाहते हैं और इसके लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज का उन्नत भारत अभियान जनपद के सुदूर ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और वैज्ञानिक जीवन शैली अपनाने के लिए ग्राम वासियों को जागरूक करता रहेगा वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक अमित द्विवेदी ने जल का परीक्षण करते हुए जल जनित बीमारियों पर प्रकाश डाला एवं इससे बचने के उपाय भी बताए l ग्राम वासियों ने उक्त कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया l उक्त जागरूकता कार्यक्रम  में अनूपा यादव ,कमलवासनी तिवारी ,रिचा ,गुनगुन ,भूमि ,सौम्या पांडे ,मुस्कान बानो ,गुलशन एवं मनसा भारती का सहयोग सराहनीय रहा।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.