डायवर्जन मिलने पर प्रशासन सख्त एजेंसी को चेतावनी जारी
गोंडा : खबर गोंडा से है जहाँ जनपद में एलपीजी वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मे० मंगलम भारत गैस प्रतिष्ठान, आवास विकास कॉलोनी के विरुद्ध दंडात्मक प्रक्रिया तथा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों की जांच के बाद की गई।जांच के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीम द्वारा गैस एजेंसी का भौतिक सत्यापन,स्टॉक मिलान एवं उपभोक्ता सर्वेक्षण कराया गया। जांच के दौरान एजेंसी के अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में गंभीर अंतर पाया गया,इसके साथ ही कुछ घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के डायवर्जन से जुड़े तथ्य भी सामने आए। लेकिन कोई कारवाही नहीं होने से आज भी जो सिलेंडर बुक होने पर भी MSG भेज दिया जाता है मगर सिलेंडर नहीं भेजा जाता
वहीं उपभोक्ता सर्वे में वितरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण तथा संचालन प्रक्रिया में भी कई अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच रिपोर्ट में इन कमियों को मार्केट डिसिप्लिन गाइडलाइंस (MDG) के तहत गंभीर श्रेणी में माना गया है।
रिपोर्टर : मुजीब आलम
No Previous Comments found.