लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और चैम्बर ध्वस्तीकरण के विरोध में गोंडा में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, न्यायिक कार्य ठप

गोंडा : बार एसोसिएशन गोण्डा के सभागार में सैंकड़ों आक्रोशित अधिवक्ताओं द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा में संयुक्त सभा आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी ने किया।

सभा के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर से हजारों अधिवक्ताओं का जुलूस सरकार व पुलिस प्रशासन विरोधी नारे बाजी लगाता हुआ सिविल न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो गया।

सभा को पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी, राम बुझारथ द्विवेदी, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, माधवराज मिश्र, व फौजदारी बार एसोसिएशन के महामंत्री अजेय विक्रम सिंह, संजय कुमार सिंह, चन्द्रमणि तिवारी, तथा रितेश यादव, भगवती प्रसाद पाण्डेय, श्रीकान्त पाण्डेय, अजय तिवारी, रूची मोदी, जितेश भट्ट, मनोज कुमार मिश्र, लाल बिहारी शुक्ल, रजनी त्रिपाठी, मनोज कुमार मिश्रा, महेन्द्र मोहन मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रूपेश मिश्रा, रमेश कुमार चौबे, उमेश प्रताप मिश्रा, रमेश दूबे, मनोज सिंह, उद्भव श्रीवास्तव, राम सनेही सोनकर, संतोषी लाल तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, डी०पी० ओझा, अनिल कुमार पांडेय, विनय कुमार मिश्रा, राकेश शर्मा, राजेन्द्र प्रताप दूबे, आदि अधिवक्तागण सभा को सम्बोधित करते हुये चैम्बर को तोड़े जाने व लाठी चार्ज की निन्दा की।

सभा के उपरान्त तीन सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री उ०प्र० को सम्बोधित मांगपत्र जिलाधिकारी गोण्डा को दिया गया। मांगपत्र के मुताबिक विगत दिनों कैसरबाग लखनऊ के पास स्थित कलेक्ट्री के बार बुल्डोजर से ध्वस्त किये गये चैम्बरों के नुकसान की भरपायी सम्बन्धित अधिवक्ताओं को की जाये।

उपरोक्त कार्यवाही का शान्तिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर निर्ममतापूर्ण किये गये लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाये।

निर्ममतापूर्ण लाठी चार्ज में घायल अधिवक्ताओं का इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जाये तथा घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा दिया जाये।

रिपोटर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.