विश्वविद्यालय के विशेष निगरानी टीम में किया औचक निरीक्षण
गोंडा : श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में चल रही सम सेमेस्टर परीक्षा में आज डॉ राममनोहर अवध लोहिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बृजेंद्र सिंह द्वारा गठित विशेष निगरानी टीम ने औचक निरीक्षण किया , एवं संघन तलाशी लिया महाविद्यालय में निरन्तर चल रही नकलविहीन परीक्षा पर महाविद्यालय की प्रशंसा की । विशेष निगरानी दल के संयोजक प्रो सत्यप्रकाश गुप्ता एवं डॉ संतलाल के नेतृत्व मे प्रो आशीष कुमार सिंह , डॉ नागेंद्र सिंह व आक्टा शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो अमूल्य कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशन में डॉ राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय अयोध्या परिक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षाएं चल रही है। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पालियों में आंतरिक सचल दल मुख्य नियंता प्रो अमन चंद्रा के नेतृत्व में प्रवेश के समय ही सघन तलाशी के साथ साथ कमरों में परिप्रेक्षकों के लगातार अलर्ट रहने के कारण नकल विहीन परीक्षा हो रही है। केंद्राध्यक्ष द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कक्ष निरीक्षको कक्ष में मोबाइल न प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे महाविद्यालय परिवार का नकल विहीन परीक्षा कराने सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
प्रभारी प्राचार्य प्रो सिंह ने बताया कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि २१ मई तक विस्तारित की गई है । आंतरिक उड़ाका दल में डॉ अरुण प्रताप सिंह व डॉ मनोज मिश्रा ने भी कमरों में सघन तलाशी में सहयोग किया ।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.