ग्रीष्मावकाश की कटौती पर एलबीएस डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

गोंडा : गोंडा, में श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय शिक्षक संघ माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर द्वारा घोषित 25 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के विरोध में प्राचार्य कक्ष के सामने काली पट्टी बांध कर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मात्र 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि यूजीसी विनियम के अनुसार 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का प्रावधान किया गया है। 

शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए मात्र 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है और जून की भीषण झुलसती गर्मी में विश्वविद्यालय परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है, जिससे छात्रों व प्राध्यापकगण को जानलेवा धूप-तपन और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि नव स्थापित विश्वविद्यालय शासन के आदेश का भी उल्लंघन करते हुए तानाशाही रवैये को प्रस्तुत कर रहा है।
 
आज के धरना-प्रदर्शन में यह निर्णय लिया गया कि अगर‌ विश्वविद्यालय प्रशासन अपने तुगलकी आदेश को वापस नहीं लेता है और 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित नहीं करता है तो माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह और मंत्री डॉ. अवधेश वर्मा ने कहा कि हमारी मांगें न मानने पर महाविद्यालय शिक्षक संघ विश्वविद्यालयी परीक्षा का बहिष्कार करेगा। 
 
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में  पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष, डॉ. अवधेश वर्मा, मंत्री, प्रो. बी. पी. सिंह, अधिष्ठाता वाणिज्य एवं विधि, प्रो. अमन चन्द्रा, अधिष्ठाता, कला संकाय, प्रो. जितेन्द्र सिंह, प्रो. मंशाराम वर्मा, प्रो जय शंकर तिवारी, प्रो. अरविंद शर्मा, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. राव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. मनीष मोदनवाल, डॉ. विवेक प्रताप सिंह, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. शिशिर‌ त्रिपाठी, डॉ. नीरज यादव, डॉ. लोहंस कल्याणी, डॉ. अभिक सिंह, डॉ. बैजनाथ पाल, डॉ. अच्युत शुक्ला, डॉ. ममता शुक्ला आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.