जनपद भ्रमण पर नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने एआई लैब, गौशाला व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

गोंडा : जनपद की नोडल अधिकारी महोदया, श्रीमती कंचन वर्मा, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उ०प्र० ने जनपद भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ पहुंच कर एआई लैब का निरीक्षण, विरवाबभनी गौशाला का निरीक्षण, पंचायत भवन विरवाबभनी में चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद तथा सिविल गोण्डा में फायर स्टेशन में निर्माणाधीन कर्मचारी आवास का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, उपजिलाधिकारी सदर,  जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.