थाना समाधान दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं, राजस्व से जुड़े 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त
तरबगंज : थाना तरबगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी श्रीधर पाठक एवं राजस्व विभाग के आरआई के द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस दौरान विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों को लेकर कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।
थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शिवराम पांडे
No Previous Comments found.