तरबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुर्जनपुर तिराहे से दबोचा गया आरोपी
गोण्डा - तरबगंज अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देश पर,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना तरबगंज में पंजीकृत बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजेश यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव निवासी घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को दुर्जनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। क्या था मामला पीड़ित आकाश यादव पुत्र रणविजय यादव निवासी ग्राम घांचा बीकापुर ने थाना तरबगंज में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि 19 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 बजे विपक्षीगण विपिन, विनीत यादव पुत्रगण राजेश,राजेश यादव पुत्र शिवप्रसाद, रीता पत्नी सुरेश यादव,रोहित पुत्र रामनरायन निवासीगण घांचा बीकापुर तथा नितिन पुत्र हनुमान निवासी चन्द्रसूहा ने एक राय होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रणविजय,अभिषेक,सरिता,इलाशा देवी,रामललन सहित स्वयं वादी आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में थाना तरबगंज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी राजेश यादव की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह आरक्षी आकाश मिश्रा
रिपोर्टर - शिवराम पांडे


No Previous Comments found.