कमिश्नरी परिसर में नारेबाजी करते हुये दीवानी कचेहरी के परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया

गोंडा : जुलूस का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी ने किया।

सभा को सम्बोधित करते हुये बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा अधिवक्ताओं पर विद्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराये गये मु०अ०सं०-256/2025, थाना-कोतवाली नगर, गोण्डा की वापसी जब तक नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व रजिश के चलते हैरान व परेशान करने की नियत से दर्ज कराया गया है अकारण अधिवक्ताओं का सामाजिक, आर्थिक व मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है। जिसकी जितनी निन्दा की जाये कम है।

शान्तिपूर्ण जुलूस के दौरान मुख्यालय के सभी अधिवक्तागण दिनांक 30.05.2026 को पूर्ण रूप से विरोध स्वरूप सामूहिक अवकाश पर रहे तथा मा० मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को दिया जिसमें यह मांग की गयी कि उक्त मु०अ०सं०-256/2025, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा को अविलम्ब वापस लिया जावे। इस दौरान न्यायालय का कार्य पूरी तरह ठप रहा बैनामा, रजिस्ट्री एवं नोटरी का कार्य भी पूरी तरह बन्द रहा।

जुलूस में पूर्व अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राम बुझारथ द्विवेदी, गाधवराज मिश्र, राम करन मिश्र, वीरेन्द्र त्रिपाठी, संगम लाल सिंह, संगमं लाल द्विवेदी, श्रीभगवान पाण्डेय, मनोज कुमार मिश्र, शिवम त्रिपाठी, संजय सिंह, अजीत श्रीवास्तव, डी०पी० ओझा, सन्दीप कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र प्रताप द्विवेदी, मनोज सिंह, सर्वजीत सिंह, सचिन श्रीवास्तव मनोज सिंह सोमवंशी, दीनानाथ उपाध्याय, संजय सिंह, प्रदीप मिश्र, चारू चन्द्र मिश्र, संतोषी लाल तिवारी, हरिशचन्द्र बाजपेयी, अतुल कुमार दूबे, बृजेश कुमार पाण्डेय, उ‌द्भव श्रीवास्तव, जीतेश भट्ट, रहस्य बिहारी मिश्र, सच्चिदानन्द मिश्र, कौशलेन्द्र सिंह, माया शंकर श्रीवास्तव, आदि सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.