मेडीसन हॉस्पिटल में हुआ सुंदर कांड पाठ एवं विशाल भंडारा
गोंडा : शहर गोंडा के आईटीआई रोड स्थित मेडीसन हॉस्पिटल परिसर में आज श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगलवार को यहां सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदरकांड के मधुर पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी एवं नुगतीदाने का प्रसाद वितरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन हाकिम सिंह एवं आयोजकों विपिन सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए समाज में धार्मिक और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्द, आस्था और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना।भंडारे के दौरान हॉस्पिटल परिवार के
डॉ अविनाश पांडेय , डॉ सौरभ चौबे,डॉ इरफान खान , डॉ विशाल मिश्रा, उदित सिंह,मिक्की मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह,आलोक सिंह आलोक भारती, राजेश जायसवाल,प्रबंधक हाकिम सिंह और मैनेजर विपिन सिंह सहित समस्त मेड़ीसन परिवार के स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.