मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

गोंडा - मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी अमित पाठक एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ बलरामपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

आयुक्त ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान उन्होंने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी के दर्शन कर जनकल्याण की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.