बार एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के संयुक्त तत्वाधान में एक शान्तिपूर्ण जुलूस

गोण्डा : के कलेक्ट्रेट परिसर से कमिश्नरी परिसर में नारेबाजी करते हुये दीवानी कचेहरी के परिसर में जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को ज्ञापन दिया गया। जुलूस का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुये बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा अधिवक्ताओं पर विद्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराये गये मु०अ०सं०-256/2025, थाना-कोतवाली नगर, गोण्डा की वापसी जब तक नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व रंजिश के चलते हैरान व परेशान करने की नियत से दर्ज कराया गया है अकारण अधिवक्ताओं का सामाजिक, आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी जितनी निन्दा की जाये कम है। शान्तिपूर्ण जुलूस के दौरान मुख्यालय के सभी अधिवक्तागण दिनांक 06.06.2026 को पूर्ण रूप से विरोध स्वरूप सामूहिक अवकाश पर रहे तथा मा० मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को दिया जिसमें यह मांग की गयी कि उक्त मु0अ0सं0-256/2025, थाना-कोतवाली नगर, गोण्डा को अविलम्ब वापस लिया जावे। इस दौरान न्यायालय का कार्य पूरी तरह ठप रहा बैनामा, रजिस्ट्री एवं नोटरी का कार्य भी पूरी तरह बन्द रहा। जुलूस में विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राम बुझारथ द्विवेदी, जगन्नाथ शुक्ला, राम आशीष त्रिपाठी, अशोक तिवारी, अरूण शुक्ला, छैल बिहारी शुक्ल, शिवम त्रिपाठी, संतोषी लाल तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, सच्चिदानन्द पाण्डेय, राज कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव नीरज, गिरधारी प्रजापति, बृज श्याम द्विवेदी, संजय सिंह आदि सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.