पूरी रात अघोषित विद्युत कटौती के कारण अधिवक्तओं व जनता को भीषण गर्मी में होने वाली परेशानिया
गोंडा : प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने किया। मांगपत्र में जिले के विभिन्न शहरों व कस्बों विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही व संवेदनहीनता के कारण पूरी-पूरी रात अघोषित विद्युत कटौती के कारण अधिवक्तओं व जनता को भीषण गर्मी में होने वाली परेशानियों के प्रति चिन्ता प्रकट करते हुये कहा गया है कि उपरोक्त समस्या का निदान विद्युत विभाग के कर्मचारी/अधिकारी करने के बजाय उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुये झगड़ने पर अमादा हो जाते हैं, जिसके कारण किसी भी समय उपभोक्ताओं व विद्युत कर्मचारियों के बीच गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए उक्त समस्या के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों का हस्ताक्षेप आवश्यक है।
प्रदर्शन के पूर्व अधिवक्ताओं के प्रस्ताव पर बार एसोसिएशन गोण्डा सभागार में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें अघोषित विद्युत कटौती व विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य व्यवहार व लापरवाही के विरूद्ध आज अधिवक्तागण पूरे दिन न्यायिक कार्य से अवकाश पर रहे।
जिलाधिकारी को दिये गये मांगपत्र में चेतावनी दी गयी कि अघोषित विद्युत कटौती की समस्या का समाधान जल्दी नहीं किया गया तो अधिवक्तागण विद्युत वितरण खण्ड गोण्डा कार्यालय में अधिक्षण अभियन्ता विद्युत का व अन्य अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन व जुलूस में ब्रम्हानन्द सिंह, संतोषी लाल तिवारी, भगवती प्रसाद पाण्डेय, श्रीकान्त पाण्डेय, विद्याराम शुक्ला, सुधीर 1 सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव नीरज, अवधेश सिंह, राजेश पाण्डेय, -) अनुराग तिवारी, रविन्द्र किशोर गिरी, सन्दीप पाण्डेय, सै० इरशाद अली रिजवी आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.