तरबगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 16 गुम हुए मोबाइल बरामद, 2.60 लाख की संपत्ति लौटाई
तरबगंज - जनपद गोण्डा के थाना तरबगंज पुलिस ने आमजन के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरबगंज पुलिस ने करीब 2 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की नियमित समीक्षा करते हुए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में थाना तरबगंज की टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। रविवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीईआईआर पोर्टल का संचालन कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए बबलू एवं पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल के सहयोग से थाना क्षेत्र से गुम हुए 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने थाना तरबगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
बरामदगी का विवरण :
16 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन
अनुमानित कीमत: ₹2,60,000
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक
कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए बबलू
कांस्टेबल रितुराज सक्सेना
कांस्टेबल प्रदीप मौर्या
रिजर्व कांस्टेबल उदित कुमार
रिपोर्टर - शिवराम पांडे
No Previous Comments found.