अखिल भारतीय साहित्य परिषद का पुनर्गठन, उमाशंकर शुक्ल अध्यक्ष व बृज लाल तिवारी महामंत्री बने
गोंडा : अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत की गोंडा इकाई का पुनर्गठन किया गया है। राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार व अखिल भारतीय साहित्य परिषद की गोंडा इकाई के वरिष्ठ संरक्षक डॉ सूर्यपाल सिंह ने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर शुक्ल 'आलोक' को जिला अध्यक्ष व बृज लाल तिवारी को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में डॉ शैलेन्द्र नाथ मिश्र को संरक्षक, शिवाकांत मिश्र 'विद्रोही'को सह-संरक्षक, राजेश ओझा को कार्यकारी अध्यक्ष, आशुतोष त्रिपाठी 'आलोक' को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजत तिवारी को कोषाध्यक्ष, डॉ सौमित्र शुक्ला व राजेश मिश्रा को संयुक्त मंत्री, ऋषि शुक्ला को संगठन मंत्री, अभिषेक शुक्ला को मीडिया प्रभारी, अभिषेक मिश्रा को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव 'अग्निवेष'को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व शैलबाला सिंह, सुधीर तिवारी, शुभम शुक्ला, विशाल शुक्ला, मनीष सिंह व आरजू सिंह को सदस्य बनाया गया है। कार्यकारिणी गठन के उपरांत एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉ सूर्य पाल सिंह, शिवाकांत मिश्र 'विद्रोही', राजेश ओझा, विनय शुक्ला 'अक्षत', आशुतोष त्रिपाठी 'आलोक', व घनश्याम अवस्थी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.