कैंची धाम की स्थापना दिवस मनाया गया
गोंडा : बाबा नीम करौली महाराज के उत्तराखंड स्थित कैंचीधाम की स्थापना दिवस पर गोंडा जिले में जगह-जगह पूजन अर्चन व भंडारी की धूम रही। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने श्रद्धालुओं ने कैंची धाम स्थापना दिवस पर भंडारा किया, जिसमें बाबा नीम करौली की महिमा का बखान करते हुए प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालु सुरेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि 15 जून 1964 को कैंची धाम की स्थापना हुई थी। 15 जून 1975 को वहां हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अब देश-विदेश से श्रद्धालु कैंची धाम जाकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करते हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इसके पूर्व पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, कढ़ी- चावल वितरित किया गया। इसमें भक्तगण हरिप्रसाद जी, हैप्पी जायसवाल, राजेश जायसवाल, सोमिल तिवारी, प्रवीण पाठक आदि काफी भक्तगण ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।
रिपोर्टर : राजेश जायसवाल
No Previous Comments found.