गोण्डा बार में डिजिटल पहल: वकालतनामा, बैनामा व मेमोरेण्डम प्रपत्र अब बारकोड के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध

गोंडा : बार एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित अधिवक्ता आपदा राहत समिति द्वारा जारी प्रपत्र वकालतनामा, बैनामा, मेमोरेण्डम प्रपत्रों की ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया का शुभारम्भ आपदा राहत समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा उपाध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

उक्त प्रक्रिया समाज के बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर, समस्त प्रपत्रों को अधिवक्ताओं के बीच आसानी से पहुँचाने एवं पारदर्शिता कायम रखने हेतु प्रपत्रों पर बार कोड के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुँचाने की पहल शुरू की गयी है। जिसका स्वागत करतल ध्वनि से सभागार में उपस्थित सदस्यों द्वारा किया गया।

ऑनलाइन प्रक्रिया व बार कोड जारी करने की कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता आपदा राहत समिति के सदस्य एवं सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी एवं बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य संगम लाल सिंह, संगम लाल द्विवेदी, रसिक बिहारी तिवारी, राम बहाल पाण्डेय, रसूल बक्श, अजेय विक्रम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, राम गोपाल पाठक, राम करन वर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.