सजाई सुंदर झांकियां, खूब लगे जयकारे

गोंडा : बहराइच रोड स्थित कौमारी माता मंदिर के 20 वां वार्षिकोत्सव में जागरण का आयोजन किया गया। गायिका का खुशबू मिश्रा के गाए 'वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है' को भजन सुनकर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। इसके पूर्व सोमेश मिश्र म्यूजिकल टीम के कलाकारों ने भोलेनाथ-मां पार्वती, राधा-कृष्ण व बजरंगबली की सुंदर झांकियां सजाई। पूर्व प्रधान शिव बहादुर पांडेय, परमानंद गुप्ता आदि ने आरती उतारी। दीपक गुप्ता, अंश गुप्ता, वीर सिंह गुप्ता, राहुल आर्य, महेंद्र गुप्ता,अमित,राहुल,गुड्डू व पुष्कर गुप्ता,शिव शंकर पांडे,समेत संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने कलाकारों का स्वागत किया। वो विशिष्ट अतिथि में सूरज सिंह सपा नेता ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई उन्होंने माता जी की आरती उतारी व रमेश गुप्ता,सुखदेव गुप्ता,जितीष सिंघल,राजेश कुमार जायसवाल ब्यूरो चीफ C न्यूज़ भारत चैनल,प्रकाश आर्य 'हीरू' सभासद आदि भक्ति काल काफी संख्या में मौजूद रहे।अगले दिन भंडारा हुआ, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.