देविपाटन मंडल में पहली बार स्थापित हुई विश्वस्तरीय Vertigo Diagnostic System

गोंडा : देविपाटन मंडल के गोंडा शहर स्थित R.N. Pandey Hospital Pvt. Ltd. में आज विश्वस्तरीय स्वास्थ्य तकनीक प्रदान करने वाली Neuro Equilibrium Diagnostics System Pvt. Ltd. की अत्याधुनिक Vertigo Diagnostic System (चक्कर आने की जाँच एवं निदान मशीन) का शुभारंभ किया गया। यह देविपाटन मंडल की अपनी तरह की पहली मशीन है, जिससे अब वर्टिगो (चक्कर आने) जैसी जटिल समस्या से पीड़ित मरीजों को उन्नत जाँच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन अस्पताल के संचालक Dr. Rajesh Pandey के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से अब वर्टिगो से संबंधित मरीजों का सटीक परीक्षण एवं बेहतर उपचार गोंडा में ही संभव होगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर Inderdeep Sharma (Deputy General Manager) एवं Ratnesh Yadav (Manager – Business Development) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अस्पताल के चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी एवं अन्य स्टाफ भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

यह स्थापना न केवल गोंडा जनपद बल्कि पूरे देविपाटन मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से अब क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय वर्टिगो जाँच एवं उपचार की सुविधा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी, जिससे समय, धन एवं अनावश्यक यात्रा की बचत होगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.