शक्ति संवाद में पहुंचे 35 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने तथा महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारीगण-आयुक्त
गोंडा : मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहा है। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के ने महिलाओं की समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।
महिला शक्ति संवाद के अंतर्गत तमाम प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई जिन पर तुरंत कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया वहीं कुछ पुराने प्रकरणों में महिलाओं को लाभ मिला
1 मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के अंतर्गत मिला आशियाना
निवासी ग्राम सिरसा ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत कौशल्या देवी प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त महोदया से गुहार लगयी की प्रथनी बहुत गरीब है मकान कच्चा व फूस का बना है उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की गई जिस पर आयुक्त महोदया द्वारा संबंधित अधिकारी से जांच करा कर पुष्टि की गई की गई यह पात्र हैं और इनका प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन हो गया है शीघ्र ही आवास आवंटित हो जाएगा
पारिवारिक विवाद का हुआ निस्तारण
2. प्रथनी अन्नपूर्णा पत्नी हनुमंत लाल निवासी चौरी तहसील करनैलगंज आयुक्त महोदया से बताया कि उनके घर की नाली पर विपक्षी द्वारा निर्माण कराकर नाली का रास्ता बंद कर दिया गया और जान माल की धमकी दी जा रही जिस आयुक्त महोदया ने अपर पुलिस अधीक्षक को दोनो पाछो आपसी सुलह समझौता कराकर मामले का निशतारण करया गया
3 अवैध कब्जे हुआ निस्तारण
निवासिनी रानीपुरवा जानकी नगर सदर तहसील गोंडा द्वारा आयुक्त महोदया से गुहार लगाई की उनके घर की तरफ जाने वाला रास्ते अब तरीके से सड़क मार्ग पर चेंबर का निर्माण कराया गया है जिस पर आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट से जांच कर कर उक्त मार्ग को खाली कर कराया गया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.