डीआईजी अशोक कुमार ने श्रावस्ती में की अपराध समीक्षा, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

गोंडा : कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, संगठित एवं सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गुंडा, गैंगस्टर एवं अन्य निरोधात्मक कार्यवाहियों, प्रभावी रात्रि गश्त, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

गोष्ठी के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। व्यापारियों की सुरक्षा, बाजार क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.