पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है

गोंडा : अयोध्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में गोरखपुर व बस्ती एवं अयोध्या व गोंडा देवीपाटन मंडल के पत्रकारों का पत्रकार सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन 26 जुलाई को प्रेक्षा ग्रह दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय अयोध्या धाम में आयोजित किया गया उपरोक्त आयोजन के मुख्य अतिथि महंत परशुराम दास अखिल भारतीय खाक चौक संकट मोचन हनुमान किला अयोध्या धाम मैं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पत्रकार विश्व का आईना है पत्रकार द्वारा लिखी गई खबरें एवं चैनलों पर चलाई गई खबरों पर आज देश विश्वास कर रहा है परंतु पत्रकार छोटी घटना को बड़ी घटना में उजागर कर और बड़ी घटना को छोटी घटना में उजागर कर आज पत्रकारिता को कलंकित कर रहे हैं उन्होंने सभागार में पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा पत्रकार अपनी निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता लेखनी से देश जनता पर पत्रकारिता को कलंकित न होने दें 

पत्रकार सम्मेलन के अतिथि गिरीश चंद्र कुशवाहा संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने गोंडा एवं बस्ती तथा गोरखपुर एवं अयोध्या के पत्रकारों में हुंकार भरते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों के उत्पीड़न एवं शोषण के प्रति गंभीर नहीं है अगर 2027 के पहले केंद्र की एवं उत्तर प्रदेश की सरकार ने पत्रकारों के मौलिक अधिकारों के प्रति गंभीरता से विचार नहीं किया तो उत्तर प्रदेश का पत्रकार भी सम्मान बचाओ अधिकार दिलाओ के अंतर्गत रणनीति तय कर सरकार से पत्रकारों के लिए रोटी कपड़ा मकान के लिए संघर्ष करेगा 

उपरोक्त अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं गोंडा मंडल के प्रभारी  कल्पराम त्रिपाठी  ने कहा केंद्र सरकार के मंत्री चिराग पासवान के पास पत्रकारों का उत्पीड़न का मुद्दा अतिथि रखा जाएगा और जो भी न्याय उचित होगा पत्रकारों को सम्मान वापस दिलाया जाएगा 

गोरखपुर से पधारे रवि शंकर पांडेय राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी गोरखपुर मंडल ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार के मुखिया गोरखपुर से जुड़े हैं इसलिए उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा चुनाव के पूर्व उनके मौलिक अधिकार दिलाने का काम करेगा 
 
भारत एवं नेपाल पत्रकार मैत्री संघ के शेर सिंह कासौधन राष्ट्रीय सचिव ने विश्वास दिलाते हुए कहा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करता चला आ रहा है और आगे भी करेगा पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 
पत्रकार सम्मेलन को बलराम मौर्य राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी देवी अयोध्या मंडल ने संबोधित करते हुए कहा अयोध्या धाम में आयोजित हो रहे सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और अयोध्या मंडल का पत्रकार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरल लिस्ट संगठन की लड़ाई में सदैव अग्रणी की भूमिका में रहेगा 
प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा वर्तमान सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है कई जनपदों में पत्रकारों की हत्या हुई है पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं पत्रकारों पर अंकुश लगाया जा रहा है पर सरकार के जुम्मे दार लोग मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं उन्होंने कहा सरकार ने पत्रकारों को मान्यता कार्ड तो दिया है परंतु सचिवालय में प्रवेश पर रोक लगा रखी है यह अन्याय है लोकतंत्र की हत्या है जिस संगठन बर्दाश्त नहीं करेगी

अधिवेशन में आए हुए 101 पत्रकारों को अटल अवार्ड से दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय के महाप्रबंधक बीके मिश्रा एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी ने भगवान राम का पटका एवं सम्राट अशोक चिन्ह तथा अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया

 उपरोक्त अवसर पर राजेश जायसवाल प्रदेश सचिव एवं प्रभारी देवीपाटन मंडल गोंडा, अशोक कुमार मौर्य, कृष्णा कन्हैया लाल मौर्य ,डा सरवर हुसैन चंद्र प्रकाश शुक्ला ,गजेंद्र सिंह ,जीपी दीक्षित, दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट, उमाशंकर तिवारी, वैभव त्रिपाठी ,विशाल दुबे, काशीराम मौर्य, संतोष कुमार मिश्रा, राजेश शर्मा, अशोक सिंह ,श्याम बाबू ,राम केर सिंह सुजीत कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, रूबी सोनी, मंजू चौधरी,सत्येंद्र कुमार शुक्ला, आचार्य स्कंद दास, परमजीत कौर ,मुकेश गुप्ता आदि ने संबोधित किया 
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह प्रदेश महासचिव की देखरेख में भगवान राम के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्या अर्पण एवं दीप प्राजुलन के उपरांत सुनील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रगान से प्रारंभ हुआ 
उपरोक्त अवसर पर मुख्य अतिथि महंत परशुराम दास जी ने संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा को पगड़ी पहनाकर एवं भगवान राम का चित्र देकर सम्मानित किया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.