मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर चल रही विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं के रैंकिंग की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
गोंडा : जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सीएम डैशबोर्ड से संबंधित जिले में चल रही विकास कार्यक्रमों के योजनाओं के रैंकिंग की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। एनआरएलएम विभाग, जल निगम विभाग, फैमिली आईडी, पंचायत विभाग, विद्युत विभाग, पर्यटन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोवेशन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों की समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शतप्रतिशत कार्य करते हुए फीडिंग कराकर रैंकिंग में सुधार लायें।
समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों/ योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें और अपने विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें, उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लें।
मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान फैमिली आईडी की प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को विशेष ध्यान देकर रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल संरक्षण गृह, निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों के यहां आवेदन पत्र सत्यापन के लिए लंबित हैं उनकी जांच करके तत्काल आवेदन पत्र को संबंधित विभाग को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाए, ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल पटेल, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डीसी उद्योग बाबूराम, सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी सभी संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीगण, समस्त बीडीओ, समस्त एडीओ पंचायतगण, नेडा विभाग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.