सावन महोत्सव पर राम जानकी मंदिर परिसर में सजा भव्य सावन मेला
गोंडा : सावन महोत्सव के अवसर पर रविवार को रानी बाजार गोंडास्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में राम जानकी महिला मंडल द्वारा भव्य सावन मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में अनिल मित्तल, संजय अग्रवाल सहित महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
मेले में बनारस, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, देवरिया तथा गोंडा जनपद से आए व्यापारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इनमें खान-पान की वस्तुएं, लाख की चूड़ियां, ज्वेलरी, बेडशीट, सूट-साड़ियां, लड्डू गोपाल के वस्त्र, राखियां एवं अन्य सजावटी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की और आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।
मेला परिसर को हरी पत्तियों और रंग-बिरंगे कपड़ों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले एवं सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई थी। वहीं बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए आयोजित हाउजी गेम ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया।
आयोजन को सफल बनाने में मेला संयोजक सीमा अग्रवाल, मेला प्रभारी कविता काबरा तथा मेला टीम की सदस्याएं अनामिका बंसल, नीलम जैन, नीतू गर्ग, मीनू पचेरिया, पूनम मित्तल, बेनू अग्रवाल, ज्योति मित्तल, डॉ. नेहा नेवटिया, प्रीति अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, गुंजन शाह, कविता बंसल, शारदा गर्ग,पूजा मोदी, रचना पचेरिया, रेनू अग्रवाल, सरिता नेवटिया, पूजा केडिया और सरोज गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सावन मेले की रौनक बढ़ाई।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.