सत्य की जीत पर बच्चों को बांटी कॉपी-कलम, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर जताई खुशी

तरबगंज (गोंडा) : तहसील तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय द्वारा सभी आरोपों से बरी किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों के बीच कॉपी और कलम वितरित किए।
वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है और समाज में सभी को न्यायालय के फैसलों का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के बच्चों को कॉपी और कलम भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "सत्य की जीत पर मेरी यही प्रार्थना है कि सभी लोग सुखी रहें, समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बना रहे।"
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कॉपी और कलम पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा को बढ़ावा देने वाला सकारात्मक प्रयास बताया।
रिपोर्टर : शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.