ओरियंटेशन डे का आयोजन किया गया

गोंडा - सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0 जी0 कॉलेज गोंडा मे  बी0 ए0,बी0 कॉम तथा एम0 ए0 प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी  छात्राओ के लिए ओरिएंटेशन डे का भब्य आयोजन किया गया| कार्यक्रम का कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के मिशन, उद्देश्यों, कार्यसंस्कृति एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था, जिससे वे अपने नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया | महाविद्यालय की संस्थापिका की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी | इसके पश्चात संगीत विभाग की शिक्षिका डॉ मनीषा सक्सेना एवं जया  त्रिपाठी  के निर्देशन मे छात्राओ  ने सभी आगंतुकों के स्वागत मे स्वागत गीत प्रस्तुत किया | सर्वेप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आरती श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी  छात्राओ का स्वागत करते हुए उन्हें प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें, अपनी प्रतिभाओं को पहचानें और उन्हें निखारें, ताकि महाविद्यालय से निकलते समय वे आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं संवेदनशील नागरिक बनकर समाज और अपने परिवार का गौरव बढ़ा सकें।

 तत्पश्चात अग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ हरप्रीत कौर ने नवप्रवेशी  छात्राओ को महाविद्यालय के नियमों  एवं कार्य प्रणाली के बारे मे  विस्तार  से    अवगत कराया | कार्यक्रम के मध्य मे योग विभाग की शिक्षिका समता धनकानी के निर्देशन मे छात्राओ ने पैरोडी सॉन्ग पर शानदार नृत प्रस्तुत  किया जिसे देख कर कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त लोग मंत्रमुग्ध हो गए | इसके पश्चात मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षक शिक्षिकाओ तथा महाविद्यालय के गैरशैक्षणिक स्टॉफ से नवागत छात्राओ का परिचय कराया | RJ अदनान ने महाविद्यालय मे चल रहे वोकेशनल कोर्स रेडियो जॉंकी के बारे मे नवागत छात्राओ को विस्तार से अवगत कराया |  कार्यक्रम के बीच मे महाविद्यालय की योग विभाग की शिक्षिका समता  धनकानी ने पैरोडी सॉन्ग पर  शानदार नृत्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों का मनमोह लिया |महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ.आनंदिता रजत ने छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न नियमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को मोबाइल फोन के जिम्मेदार एवं सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मोबाइल आधुनिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए उसका सदुपयोग करें, अनावश्यक प्रयोग से बचें तथा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से दूर रहें। उन्होंने छात्राओं से महाविद्यालय के अनुशासन एवं गरिमा को सदैव बनाए रखने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए ओपन स्टेज का आयोजन किया गया, जिसमें नई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शबा परवीन, श्रेया, अंशिका, संजना, रुचि दुबे, शुभी तिवारी, माही तिवारी एवं ईशा श्रीवास्तव सहित अनेक छात्राओं ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुतियों की उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं ने मुक्त कंठ से सराहना की तथा जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्रीमती रेखा मोहन एवं रोमा निगम द्वारा महाविद्यालय मे चले पर्सनैलिटी   डेवेलोपेमेंट प्रोग्राम के लिए प्रोग्राम मे शामिल होने  वाली छात्राओ को प्रमाणपत्र वितरित किए | कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग की मिस मोनिका श्रीवास्तव ने प्रभावशाली शैली मे किया| कार्यक्रम का समापन ज्ञानस्थली गीत एवं राष्ट्रगान गा कर हुआ |कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  श्रीमती रंजना बंधु, डॉ. नीलम छबड़ा, डॉ मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह  डॉ अमिता  श्रीवास्तव, डॉ आशु त्रिपाठी, डॉ रश्मि द्विवेदी, डॉ साधना  गुप्ता, कंचनलता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, अनु उपाध्याय, डॉ डी कुमार,डॉ. विमला,डॉ. कुमकुम सिंह,सुषमा सिंह,प्रियंका त्रिपाठी, हिमांशी मिश्रा, तबरेज मंसूरी, राजेश मिश्रा, सुवेन्दु  वर्मा, मानवेंद्र श्रीवास्तव, तथा समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा |

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.